जानिए कैसे होता है पेट का कैंसर, क्या हैं इसके लक्षण और बचाव के लिए क्या करें?

जानिए कैसे होता है पेट का कैंसर, क्या हैं इसके लक्षण और बचाव के लिए क्या करें?

सेहतराग टीम

हमारे शरीर में कई तरह के रोग होते हैं। कोई भी रोग हो तकलीफ देता है। उन्हीं में एक है पेट का रोग, जो लोगों को काफी तकलीफ देता है। वहीं पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती हैं जिनमें पेंट का कैंसर सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। इसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहते है। इस प्रकार के कैंसर का निदान करना मुश्किल होता है। गेस्ट्रिक कैंसर का निदान इसलिए मुश्किल भरा होता है क्योंकि इसकी पहचान आमतौर पर नहीं हो पाती। जिसकी वजह से इसके इलाज में भी काफी मुश्किल होती है। जब तक पीड़ित इसकी पहचान कर पाता है तब तक ये काफी गंभीर रूप ले लेता है।

पढ़ें- शरीर में एंटीबॉडीज बन गई हैं तो जरूरी नहीं कि आप कोरोना को मात दे देंगे

पेट का कैंसर तब शुरू होता है जब आपके पेट की अंदरूनी परत में कैंसर कोशिकाएं बन जाती हैं। ये कोशिकाएं एक गांठ में विकसित हो सकती हैं। जिसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहा जाता है, यह बीमारी आमतौर पर कई सालों में धीरे-धीरे बढ़ती है और सामने आने तक काफी गंभीर बन जाती है। लेकिन वहीं, अगर आपको इसके लक्षण और जानकारी होगी तो आप इसे तुरंत पहचान कर इसका इलाज करवा सकते हैं। 

पेट के कैंसर के कारण

  • धूम्रपान
  • अधिक वजन या मोटापा।
  • स्मोक्ड, अचार या नमकीन खाद्य पदार्थों में उच्च आहार
  • अल्सर के लिए पेट की सर्जरी
  • टाइप-ए रक्त
  • एपस्टीन-बार वायरस का संक्रमण
  • कोयला, धातु, लकड़ी या रबर उद्योगों में काम करना

पेट के कैंसर के लक्षण  

  • खट्टी डकार।
  • खाना खाने के बाद फूला हुआ महसूस करना।
  • पेट में जलन।
  • जी मिचलाना।
  • भूख में कमी होना।

जैसे-जैसे पेट में ट्यूमर बढ़ता है, आपको और भी ज्यादा गंभीर लक्षण नजर आ सकते हैं। जैसे: 

  • पेट में दर्द रहना।
  • मल में रक्त आना।
  • उल्टी होना।
  • लगातार वजन कम होना।
  • निगलने में परेशानी।
  • पीली आँखें या त्वचा
  • पेट में सूजन।
  • कब्ज या दस्त।
  • कमजोरी या थकान महसूस होना।
  • पेट में जलन।

बचाव  

स्वस्थ आहार लें

अपने आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखने और बीमारियों के खतरे से अपने आपोक दूर रखने के लिए जरूरी है कि आप एक स्वस्थ आहार लें। रोजाना आपको अधिक से अधिक ताजे फल और सब्जियां लेने चाहिए। वो उच्च फाइबर और कुछ विटामिनों में होते हैं जो आपके कैंसर  के जोखिम को कम कर सकते हैं। गर्म नमकीन, लंच मीट, या स्मोक्ड चीजों जैसे बहुत नमकीन, मसालेदार, ठीक, या स्मोक्ड खाद्य पदार्थों से बचें। अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम जरूर करें। 

धूम्रपान न करें

धूम्रपान के कारण आपके पेट के कैंसर  के खतरे के अलावा दूसरे कैंसरों के खतरे भी बढ़ जाते हैं। वहीं, जब आप धूम्रपान को करना छोड़ देते हैं या फिर कम कर देते हैं तो ऐसे में आपको कैंसर का खतरा कम हो जाता है। धूम्रपान सिर्फ पेट के कैंसर का कारण नहीं बनता बल्कि ये आपको दूसरे कैंसरों की ओर भी धकेल सकता है। आपको बता दें कि अगर मरीज को कैंसर के शुरुआती दौर में ही पता चल जाए तो कैंसर वाले भाग को निकाल दिया जाता है और मरीज पूरी तरह ठीक हो जाता है। पेट के कैंसर को सर्जरी या एडवांस नॉन सर्जिकल प्रक्रिया से ठीक किया जा सकता है।

पेट के कैंसर के जोखिम को लेकर डॉक्टर से संपर्क करें

अगर आपको पेट के कैंसर  के लक्षण या फिर मिलते-जुलते लक्षण नजर आ रहे हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए साथ ही आपको इससे संबंधित जांचें करवानी चाहिए। अगर आप इसके लक्षणों की मदद से इसे जल्दी पकड़ लेते हैं तो आप इस बीमारी से जल्दी लड़कर स्वस्थ हो सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

क्या आपको भी खाना खाने के तुरंत बाद पेट में भारीपन महसूस होता है? जानिए इसकी वजह

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।